Saptak (for music ) / सप्तक

 

Sangeet "Saptak " सप्तक 

सप्तक नाम सुनकर आपको क्या ख्याल आता है  ।।

जैसे ऐसा लग रहा है कि , कुछ ऐसा होगा जिसमें  सात "7"नंबरों की बात होगी या सात होगा मतलब कहीं ना कहीं ,

नाम से ऐसा लग रहा है कि इसमें सात का बहुत महत्व होगा ।।

संगीत के लिए सप्तक जानना बहुत ही आवश्यक है ,और जो संगीत सीखते हैं या संगीत मे काम करते हैं या तो संगीत को अच्छी तरह से समझते हैं ।।

तो वो इसको बहुत ही अच्छी तरह से समझेंगे ।।

जो नए हैं उनके लिए बहुत ही अच्छी जानकारी है तो आइए जानते हैं की सप्तक क्या होता है ??


Saptak means Groups of Saven swaras in an order of  increasing pitch to perm a scale equivalent to an octave .


                सप्तक ( Saptak)


सात स्वरों के समूह को जब एक क्रम में गाया अथवा बजाया जाता है

तो उसे हम सप्तक कहते हैं 

जैसे  :- स रे ग म प ध और नी ।।

एक सप्तक  " स " से  "नी" तक होता हैं  और   *नी * के बाद जो  *स* आता है  वहा से दूसरा सप्तक  आरंभ होता है

यह  सप्तक पहले सप्तक में आए हुए ' स '  से दोगुना उचाँ होता है

सप्तक तीन प्रकार का होता  हैं ।।


                            सप्तक 

1. मंद्र सप्तक        2.मध्य सप्तक          3 . तार सप्तक


1. मंद्र सप्तक ( The Lower Octave)

  साधारण आवाज से दोगुनी नीचे आवाज में गाया अथवा बजाया जाने वाला सप्तक मंद्र सप्तक कहलाता है

इस सप्तक की आवाज नीची और गंभीर होती है ,,

इस आवाज को गाने में हृदय पर जोर पड़ता है।।

भातखंडे स्वरलिपि पद्धति के अनुसार मंद्र सप्तक के स्वरों के नीचे बिंदु का प्रयोग किया जाता है  ।।


जैसे (Example):-    .ग  .म  .प  .ध  .नी   ।।

 

2. मध्य सप्तक (The Middle Octave)

 जिस सप्तक के स्वरों की आवाज साधारण बोलचाल की आवाज़ जैसी होती है उसे हम मध्य सप्तक कहते हैं ।।

यह आवाज ना अधिक नीची होती है और ना ही अधिक ऊंची होती है । इस सप्तक की पहचान के लिए किसी भी तरह का चिन्ह का प्रयोग नहीं किया जाता है  ।।

जैसे (Example) :- स  रे  ग  म  प  ध  ।।


3. तार सप्तक (The Upper Note )


मध्य सप्तक से दोगुनी ऊंची आवाज में गाया अथवा बजाया जाने वाला सप्तक तार सप्तक कहलाता है इस सप्तक के स्वरों को गाने से मस्तिष्क पर जोर पड़ता है इस सप्तक की पहचान के लिए इसके स्वरों के ऊपर बिंदु का निशान चिन्ह लगाते हैं  ।।

जैसे (Example  ) :-  सं  रें  गं  मं  पं  धं  नीं   ।।


उम्मीद करते हैं कि आपको संगीत में सप्तक जरूर समझ में आ गया होगा        "धन्यवाद "

   -LbMusicEntertainment- 

#Sangeet,#Saptak,

#Lbmusicentertainment,,

Post a Comment

0 Comments