तेरी गोद में आयो लाल बधाई दे दो री मैया
बधाई दे दो री मैया बधाई दे दो री मैया
तेरी गोद में आयो लाल बधाई दे दो री मैया ...
बड़े दिनों के बाद है गोद में आयो लला
खुद तो आयो आयो संग में लायो दाऊ भैया
तेरी गोद में आयो लाल बधाई दे दो री मैया ...
अन्य धन हमको दे दे मैया और मोतियन की माला
नाच नाच के गावे बधाई ढोल, ढोल बजे और थाला
तेरी गोद में आयो लाल बधाई दे दो री मैया ...
दे दे हमको तगड़ी पायल लहंगा चुनार साड़ी
कंजूसी से काम चले ना दे दे मोटर गाड़ी
तेरी गोद में आयो लाल बधाई दे दो री मैया ...
दे दे हमको लड्डू पेड़े नंद बाबा हरसाये
बलदाऊ सॉन्ग खेलन कूदन छोटे भइया आए
तेरी गोद में आयो लाल बधाई दे दो री मैया ...
ब्रज नगरी में धूम मची है हो रही जय जयकार
सौ सौ साल जिए नंदलाल भक्तों का रखवाला
तेरी गोद में आयो लाल बधाई दे दो री मैया ...
0 Comments