वीर हनुमाना अति बलवाना
राम नाम रसियो रे, प्रभु मन बसियो रे
जो कोई आगे अर्जी लगावे
सब की सुनियो रे, प्रभु मन बसियो रे
वीर हनुमाना अति बलवाना....
बजरंग बाला फेरू थारी माला
संकट हरियो रे, प्रभु मन बसिया रे
वीर हनुमाना अति बलवाना....
ना कोई संगी हाथ की तंगी
जल्दी हरियो रे, प्रभु मन बसियो रे
वीर हनुमाना अति बलवाना....
अर्जी हमारी मर्जी तुम्हारी
कृपा करियो रे, प्रभु मन बसियो रे
वीर हनुमाना अति बलवाना....
राम जी का प्यारा सिया का दुलारा
संकट हरियो रे, प्रभु मन बसियो
वीर हनुमाना अति बलवाना....

0 Comments