मेरे बांके बिहारी मैं तेरा हो गया
जब से देखा तुम्हें जाने क्या हो गया
मेरे बांके बिहारी मैं तेरा हो गया..
तू है दाता मेरा पुजारी हूं मैं
तेरे दर का प्यारे भिखारी हूं मैं
तेरे चौखट पे दिल ये मेरा हो गया
मेरे बांके बिहारी मैं तेरा हो गया
जब से मुझको ये श्याम तेरी भक्ति मिली
मेरे मुरझाए मन में है कलियां खिली
जो न सोचा कभी था वही हो गया
मेरे बांके बिहारी है मैं तेरा हो गया
तेरे दरबार की क्या अजब शान है
जो भी देखें वही तुमपे कुर्बान है
सांवरे तेरी सुरतिया और रसीले नैन
भोली सूरत देख के, खोया दिल का चैन
तेरी भक्ति का मुझको नशा हो गया
मेरे बांके बिहारी मैं तेरा नाम गया..

0 Comments