ओ मेरे भोले जी मेरे शंभू जी,
मेरे बाबा जी, मेरे भोले जी,
वो मेरे भोले जी कर दो नजर
हंस के कट जाए सारी उमर..
मेरे भोले जी ओ चांद है
जिसे रोशन है सारी जमी
कैसे रह जाएं हम बेखबर बेखबर
हंस के कट जाए सारी उमर....
लागी तुझसे हैं मेरी लगन
तेरी भक्ति में रहता मगन
दास पर भी हो अब कुछ नजर हां नजर
हंस के कट जाए सारी उमर....
मोह माया के झूले हटाओ
ज्ञान ज्योति हृदय में जलाओ
काटो माया की झूठी लहर हां लहर
हंस के कट जाए सारी उमर....

0 Comments