संसार के लोगों से आशा ना किया करना लिरिक्स भजन: Sansar ke logo se asha na kiya karna lyrics

संसार के लोगों से, 

आशा न किया करना

यहां कोई नहीं अपना,

सियाराम कहा करना..


जीवन के समंदर में

तूफान भी आते हैं

जो इनको भजते हैं

प्रभु आप बचाते हैं

जो इनको बचते हैं

प्रभु आप बचाते हैं

वो आप ही आएंगे

तुम याद किया करना

यहां कोई नहीं अपना

सियाराम कहा करना..


मत भूल अरे बंदे

यह देश बेगाना है

इस दुनिया में आकर

वापस तुझे जाना है

इस दुनिया में आकर

वापस तुझे जाना है

माया के चक्कर से

दिन रात बचा करना

यहां कोई नहीं अपना

सियाराम कहा करना..


यह सोच अरे बंदे

प्रभु तुझ से दूर नहीं

कोई कष्ट हो भक्तों पर

इनको मंजूर नहीं

कोई कष्ट हो भक्तों पर

इनको मंजूर नहीं

भगवान को आता है

भक्तों पे दया करना

यहां कोई नहीं अपना

सियाराम कहा करना..

LB MUSIC ENTERTAINMENT

Post a Comment

0 Comments