मेरा गोपाल गिरधारी जमाने से निराला है लिरिक्स भजन: mera gopal girdhari jamane se nirala hai lyrics

मेरा गोपाल गिरधारी

जमाने से निराला है 

रंगीला है रसीला है

ना गोरा है ना काला है..


कभी सपनों में आ जाना,

कभी रूपोश हो जाना 

ये तरसाने का मोहन ने, 

निकाला ढंग निराला है 

मेरा गोपाल गिरधारी 

जमाने से निराला है 

रंगीला है रसीला है

ना गोरा है ना काला है..


मज़े से दिल में आ बैठो, 

मेरे नैनों में बस जाओ 

अरे गोपाल मंदिर ये

तुम्हारा देखा भाला है..

मेरा गोपाल गिरधारी

 जमाने से निराला है 

रंगीला है रसीला है

ना गोरा है ना काला है..


कभी वो रूठ जाता है

कभी वो मुस्कुराता है 

इसी दर्शन की खातिर तो

बड़ी नाज़ो से पाला है

मेरा गोपाल गिरधारी

जमाने से निराला है 

रंगीला है रसीला है

ना गोरा है ना काला है..

LB MUSIC ENTERTAINMENT


Post a Comment

0 Comments