वादा करके ना आने से क्या फायदा
ख्वाब झूठे दिखाने से क्या फायदा
वादा करके ना आने से क्या फायदा..
है मोहब्बत तो इजहार भी कीजिए
बात दिल में दबने से क्या फायदा
वादा करके ना आने से क्या फायदा..
दिल दिया है तो हम पर भरोसा तो कर
इस कदर हड़बड़ाने से क्या फायदा
वादा करके ना आने से क्या फायदा..
धीरे धीरे मज़ा लीजिए इश्क़ का
ज़ल्दबाज़ी दिखाने से क्या फायदा
वादा करके ना आने से क्या फायदा..
मैंने चाहा तुम्हें तुममें चाहा मुझे
फ़िर दुनिया से डरने का क्या फायदा
वादा करके ना आने से क्या फायदा..

0 Comments