हिंद देश का प्यारा झंडा ऊंचा सदा रहेगा
ऊंचा सदा रहेगा झंडा ऊंचा सदा रहेगा....
केसरिया बल भरने वाला सदा है सच्चाई
हरा रंग है हरी हमारी धरती की अंगड़ाई
और चक्र कहता है प्रतिपल आगे कदम बढ़ेगा
ऊंचा सदा रहेगा झंडा ऊंचा सदा रहेगा
हिंद देश का प्यारा झंडा ऊंचा सदा रहेगा..
परहित सेवा में हम जीवन हंस-हंस दे दे अपना
इस झंडे पर मर मिटने का है सुखदाई सपना
सेवा का पथ दर्शन झंडा घर-घर में फहरेगा
ऊंचा सदा रहेगा झंडा ऊंचा सदा रहेगा
हिंद देश का प्यारा झंडा ऊंचा सदा रहेगा..
नहीं चाहते हम औरों को अपना दास बनाना
नहीं चाहते हम औरों के मुख की रोटी खाना
सत्य न्याय के लिए हमारा लहू सदा बहेगा
ऊंचा सदा रहेगा झंडा ऊंचा सदा रहेगा
हिंद देश का प्यारा झंडा ऊंचा सदा रहेगा..

0 Comments