झूठी गर्दन हिलाते हो कीर्तन में क्यों भक्ति करने को सच्चा जिगर चाहिए लिरिक्स / Jhuthi Gardan Hilate Ho Kirtan Me Kyu Bhajan lyrics

झूठी गर्दन हिलाते हो कीर्तन में क्यों 

भक्ति करने को सच्चा जिगर चाहिए

खींचा दौड़ा चला आएगा सांवरा

तेरी आहो में इतना असर चाहिए..


कामयाबी की सीढ़ी अगर तुम चढ़े

होंगे दुश्मन कई रास्ते में खड़े 

हार जाएंगे वो जिनकी टेढ़ी नज़र 

उस मेहरबां की सीधी नज़र चाहिए..

खींचा दौड़ा चला आएगा सांवरा

तेरी आहो में इतना असर चाहिए..


दिल से जो श्याम का श्याम उसका बना

भक्ति निष्काम हो काम उसका बना 

कौन कहता है सावरिया आता नहीं 

तुझको भीलनी के जैसा सब्र चाहिए...

खींचा दौड़ा चला आएगा सांवरा

तेरी आहो में इतना असर चाहिए..


पाप करके तू ख़ुद को भला मानता

कितने पानी में है तू वो सब जानता

जो पलटती है पल-पल में दुनिया है वो

इससे लड़ने का तुझको हुनर चाहिए..

खींचा दौड़ा चला आएगा सांवरा

तेरी आहो में इतना असर चाहिए..


है समय कर ले पापों का तू खात्मा

काल बन्धन से अपनी जुड़ा आत्मा

नरसी तन का ना धन का भरोसा कोई

करनी आगे की तुझको फ़िक्र चाहिए..

खींचा दौड़ा चला आएगा सांवरा

तेरी आहो में इतना असर चाहिए..

LB MUSIC ENTERTAINMENT

Post a Comment

0 Comments