मैने तेरे ही भरोसे हनुमान
सागर में नईया डार दई..
काहे की या नाव बनाई
काहे की पतवार
रामा काहे की लगा दी ज़ंजीर
सागर में नईया डार दई
मैने तेरे ही भरोसे हनुमान
सागर में नईया डार दई..
राम नाम की नाव बनाई
भक्ति की पतवार
ओ रामा ज्ञान की लगा दी ज़ंजीर
सागर में नईया डार दई
मैने तेरे ही भरोसे हनुमान
सागर में नईया डार दई..
अरे, कौन सखी वा में बैठन हारे
रामा, कौन है खेवनहार
रामा कौन लगाये बेड़ा पार
सागर में नईया डार दई
मैने तेरे ही भरोसे हनुमान
सागर में नईया डार दई..
अरे सीता मईया बैठन हारी
लक्ष्मण खेवन हार
मोरे राम जी लगावे बेड़ा पार
सागर में नईया डार दई
मैने तेरे ही भरोसे हनुमान
सागर में नईया डार दई..
तुलसी दास आस रघुवर की
चरण में बलिहार....
मोरे बाला जी लगावे बेड़ा पार
सागर में नईया डार दई
मैने तेरे ही भरोसे हनुमान
सागर में नईया डार दई..

0 Comments