सखी मैं कौन से वन में ढूंढू
मेरो राम गयो बनवास
सखी में कौन गलिन में ढूंढू
मेरो राम गयो बनवास..
राम गयो बनवास मेरो
लखन गयो बनवास
कौन से वन में ढूंढू री
मेरो राम गयो बनवास
सखी में कौन गलीन में ढूंढू
मेरो राम गयो बनवास..
रिमझिम रिमझिम मेहुला बरसे
पवन चले पुरवाई
एक वृक्ष के नीचे भीगे
राम लखन धियवाई मेरो
कौन से वन में ढूंढू रे
मेरो राम गयो बनवास...
राम बिना मेरी सूनी अयोध्या
लक्ष्मण बिना ठकुराई
सिया बिन मेरी सूनी रसोई
कौन करे चतुराई मेरो
कौन से वन में ढूँढू रे
मेरो राम गयो बनवास...

0 Comments