हे मारुति नंदन बजरंगी
प्रभु आन बसो हमरे मन में
प्रभु आन बसो हमरे मन में
व्यवधान हरो कल्याण करो
हर कष्ट निवारो जीवन में
हे मारुति नंदन बजरंगी
प्रभु आन बसो हमरे मन में....
संकट मोचन अंजनी सुत
प्रभु नाम जपु निष दिन तेरा
सुनते है संकट कट जाते
बजरंगबली तेरे सुमिरन में
बजरंगबली तेरे सुमिरन में
हे मारुति नंदन बजरंगी
प्रभु आन बसो हमरे मन में...
मेरे खिलते महके उपवन के
हर पुष्प लता मुर्झा सी गई
कृपा कर हरियाली ला दो
मेरे दर्द भरे इस जीवन मे
मेरे दर्द भरे इस जीवन में
हे मारुति नंदन बजरंगी
प्रभु आन बसो हमरे मन में...
हर ओर अंधेरा छाया है
सुख आनी जानी माया है
अब हाथ हमारे सर रख दो
हम आज पड़े तेरे आंगन में
हम आज पड़े तेरे आंगन में
हे मारुति नंदन बजरंगी
प्रभु आन बसो हमरे मन में..

0 Comments