चौक पुराओ, माटी रंगाओ
चौक पुराओ, माटी रंगाओ
राधा रमण मेरे घर आवेंगे
राधा रमण मेरे घर आवेंगे..
ख़बर सुनाऊँ जो
खुशी ये बताऊँ जो
राधा रमण मेरे घर आवेंगे
राधा रमण मेरे घर आवेंगे..
ए री सखी मँगल गाओ री
धरती अम्बर सजाओं री
उतरेगी आज मेरे पी की सवारी
ए री कोई काजल लाओ री
मोहे काला टीका लगाओ री
उनकी छब से दिखूँ मै तो न्यारी
कुहू कुहू कोयल जपे
पिहू पिहू पपीहा रटे
आँगन आँगन है परियों ने घेरा
अनहद नाद बजाओ री सब मिल
राधा रमण मेरे घर आवेंगे
राधा रमण मेरे घर आवेंगे..

0 Comments