राम श्रृष्टा भी है और श्रृष्टि भी हैं
राम दृष्टा भी हैं और दृष्टि भी हैं
राम दृष्टा भी हैं और दृष्टि भी हैं
राम एकांत हैं राम महफ़िल भी हैं
राम रस्ता भी है राम मंज़िल भी हैं
राम रस्ता भी है राम मंज़िल भी हैं
राम जीवन भी है राम मुक्ति भी हैं
राम है खोज भी राम युक्ति भी हैं
राम है खोज भी राम युक्ति भी हैं
राम मनहर भी हैं और मनस्वी भी है
राम राजा भी हैं और तपस्वी भी हैं
राम राजा भी हैं और तपस्वी भी हैं....
राम आराध्य हैं राम आराधना
राम हैं साध्य भी राम ही साधना
राम हैं साध्य भी राम ही साधना....
राम मानस भी हैं राम गीता भी हैं
राम हैं राम भी राम सीता भी हैं
राम है धारणा राम ही धर्म भी
राम कारण भी हैं राम ही कर्म भी
राम कारण भी हैं राम ही कर्म भी....
राम महलों में हैं राम जंगल में हैं
राम है शोक में राम मंगल में हैं
राम है शोक में राम मंगल में हैं....
राम हर युग में है राम हर पल ही
राम हैं आज में राम ही कल में हैं
राम हैं आज में राम ही कल में हैं....
राम गृहस्त हैं राम हैं सन्त भी
राम आरम्भ भी राम ही अंत भी
राम आरम्भ भी राम ही अंत भी....

0 Comments