मारने वाला है भगवान
बचाने वाला है भगवान
बाल न बांका होगा उसका आ आ
बाल न बांका होगा उसका
जिसका रक्षक दयानिधान
मारने वाला है भगवान
बचाने वाला है भगवान....
त्याग दो रे भाई मन की आशा
स्वार्थ बिना प्रीत जोड़ो
कल क्या होगा उसकी चिंता
जगत पिता पर छोड़ो
क्या होनी है क्या अनहोनी ई ई
क्या होनी है क्या अनहोनी
सबका उसको ज्ञान
मारने वाला है भगवान
बचाने वाला है भगवान....
जल थल अग आकाश पवन पर
केवल उसकी सत्ता
प्रभु इच्छा के बिना यहां पर
हिल ना सके एक पत्ता
उसका सोचा यहां पर होता आ आ
उसका सोचा यहां पर होता
उसकी शक्ति है महान
मारने वाला है भगवान
बचाने वाला है भगवान....

0 Comments