राम श्री राम श्री राम कौशल्या दुलारे राम
राम श्री राम श्री राम दशरथ प्यारे राम
राम श्री राम श्री राम सीता राम
रघुपति राघव राजा राम....
छोड़कर सारे पागलपन
राम धुन गाले मेरे मन....
राम कथा शिव पुनि पुनि गाई
जग जननी के मन अति भाई
ब्रह्मा गणपति गण नारद ने
तन्मय किया श्रवण
छोड़ कर सारे पागलपन
राम धुन गाले मेरे मन..
राम श्री राम श्री राम कौशल्या दुलारे राम
राम श्री राम श्री राम दशरथ प्यारे राम
राम श्री राम श्री राम सीता राम
रघुपति राघव राजा राम....
क्रूर कराल दस्यु रत्नाकर
एक दिन पापों से उकता कर
राम कृपा से मरा मरा जप
बदला अपना मन
छोड़ कर सारे पागलपन
राम धुन गाले मेरे मन..
राम श्री राम श्री राम कौशल्या दुलारे राम
राम श्री राम श्री राम दशरथ प्यारे राम
राम श्री राम श्री राम सीता राम
रघुपति राघव राजा राम....
जिसको सब ने ठोकर मारी
मान सदा अमंगलकारी
अमर हो गया उस तुलसी का
रामचरित्र गायन
छोड़कर सारे पागल पन
राम धुन गाले मेरे मन..
राम श्री राम श्री राम कौशल्या दुलारे राम
राम श्री राम श्री राम दशरथ प्यारे राम
राम श्री राम श्री राम सीता राम
रघुपति राघव राजा राम....
राम नाम का मिले सहारा
जन्म मरण से हो छुटकारा
माया में मत उलझ नष्ट मत
कर अपना जीवन
छोड़कर सारे पागलपन
राम धुन गाले मेरे मन..
राम श्री राम श्री राम कौशल्या दुलारे राम
राम श्री राम श्री राम दशरथ प्यारे राम
राम श्री राम श्री राम सीता राम
रघुपति राघव राजा राम....

0 Comments