हर पल तुम्हारी याद
आती रहे राघव आती रहे
तेरी छबि मन को लुभाती रहे...
तेरी छबि मन को लुभाती रहे
याद आती रहे..
कुछ भी नहीं था शिवा तेरे प्यारे
जो भी कुछ था सब तेरे हवाले
नैनों में तेरी छबि समाती रहे....
नैनों में तेरी छबि समाती रहे
याद आती रहे...
हर पल तुम्हारी याद
आती रहे राघव आती रहे..
फूलों और कलियों में तेरी हँसी हो
बुलबुल के गीतों में तेरी खुशी हो
वाणी तेरे गुण गाती रहे....
वाणी तेरे गुण गाती रहे याद आती रहे
हर पल तुम्हारी याद
आती रहे राघव आती रहे..
हम भक्तों की चाह यही हैं
राम मिलन की आस जगी हैं
जिव्हा ये नाम गुनगुनाती रहे....
जिव्हा ये नाम गुनगुनाती रहे
याद आती रहे.....
हर पल तुम्हारी याद
आती रहे राघव आती रहे....

0 Comments