झूला झूल रहे भगवान नंद के आंगन में लिरिक्स / Jhula Jhul Rahe Bhagwan Nanad ke aangan mein lyrics

"इस प्रोसेस का पूरा प्रैक्टिकल वीडियो देखने के लिए आप हमारे [यूट्यूब वीडियो को यहाँ क्लिक करके] देख सकते हैं।"

झूला झूल रहे भगवान नंद के आंगन में

आंगन में हां आंगन में

झूला झूल रहे भगवान नंद के आंगन में..


मात यशोदा पलना झुलावे

मात यशोदा पलना झुलावे

चेहरे पे मधुर मुस्कान, नंद के आंगन में

झूला झूल रहे भगवान नंद के आंगन में..


भीड़ लगी है नंद के द्वारे

भीड़ लगी है नंद के द्वारे

आया कौन सा ये मेहमान, नंद के आंगन में

झूला झूल रहे भगवान नंद के आंगन में....


शिव शंकर दर्शन को आए

शिव शंकर दर्शन को आए

श्री कृष्णा गए पहचान, नंद के आंगन में

झूला झूल रहे भगवान नंद के आंगन में..


प्रभु दर्शन की होड़ लगी है

 प्रभु दर्शन की होड़ लगी है

क्या बालक बूढ़े जवान, नंद के आंगन में

झूला झूल रहे भगवान नंद के आंगन में..


बाहर खाड़े गोप गोपिया

बाहर खाड़े गोप गोपिया

लिए हाथन में पकवान, नंद के आंगन में

झूला झूल रहे भगवान नंद के आंगन में..

LB MUSIC ENTERTAINMENT

Post a Comment

0 Comments