नज़र से नज़र को मिला लीजिए
गले से कन्हैया लगा लीजिए
नजर से नजर को मिला लीजिए..
चलो साथ बनाकर मेरे हमसफर
बने जब जमाने के तुम रहगुज़र
इबादत का कुछ तो सिला दीजिए
गले से कन्हैया लगा लीजिए
नजर से नजर को मिला लीजिए..
क्या बातों में रखा इन्हें छोड़िए
सभी सांवरे अब कसम तोड़िए
मुलाकातों का सिल सिला कीजिए
गले से कन्हैया लगा लीजिए
नजर से नजर को मिला लीजिए..
बहुत सब्र हमने किया रहनुमा
हमें अब ना रहमत से ना करना मना
रहमत की अब तो नज़र कीजिए
गले से कन्हैया लगा लीजिए
नजर से नजर को मिला लीजिए..

0 Comments