सारी मटकी का माखन बिखेर गयो रे
यशोदा तेरा ललना किधर गयो रे..
यमुना ढूंढ आई पनघट में पूछ आई
गोपियों के बीच से निकल गयो रे
यशोदा तेरा ललना किधर गयो रे..
बागो में ढूंढ आई माली से पूछ आई
कलियों के बीच में छुप गयो रे
यशोदा तेरा ललना किधर गयो रे..
सखियों से पूछ आई दाऊ से पूछ आई..2
गलियों के बीच से निकल गयो रे
यशोदा तेरा ललना किधर गयो रे..
गोकुल में ढूंढ आई, मथुरा में ख़ोज आई..2
ब्रज की लताओं में छुप गयो रे
यशोदा तेरा ललना किधर गयो रे..

0 Comments