मैया रानी के भवन में हम दीवाने हो गए
हम दीवाने हो गए माँ हम दीवाने हो गए..
एक तो मां के पैर सुंदर दूसरी पायल सजी
तीसरा महावर लगा है हम दीवाने हो गए
एक तो मां का रूप सुंदर दूसरा साड़ी सजी
तीसरा घोटा लगा है हम दीवाने हो गए..
एक तो मां का हाथ सुंदर दूसरा चूड़ी सजी
तीसरा मेहंदी लगी है हम दीवाने हो गए..
एक तो मां का गला है सुंदर दूसरा माला सजी
तीसरा यूं मुस्कुराना हम दीवाने हो गए...
एक तो मां का कान सुंदर दूसरा झुमका सजी
तीसरा नथनी जो चमकी हम दीवाने हो गए..
एक तो मां का माता सुंदर दूसरा बिंदिया लगी
तीसरा सिंदूर सजा है हम दीवाने हो गए..

0 Comments